उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (परिवहन निगम) के परेशान चालक-परिचालकों ने अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमता स्थित अवध बस स्टेशन पर बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालक-परिचालकों का आरोप है कि बस स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने किए गए डायवर्जन के कारण परिवहन निगम की बसें यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। उनका कहना है कि जिन स्थानों पर रोडवेज बसों को यात्रियों को लेने के लिए पहुंचना चाहिए, वहां निजी बसें और आर्टिका जैसी गाड़ियां पहुंच रही हैं।