फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में पुरानी विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग, किसान महापंचायत में उठे कई मुद्दे

वृंदावन मैदान में शनिवार, 24 अक्टूबर को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की ओर से आयोजित किसान महापंचायत में किसानों और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र सौंपा गया। यूनियन ने लखनऊ में नवंबर 2025 से लागू वर्टिकल विद्युत व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने बिजली बिल, मीटर, फॉल्ट और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा कृषि नलकूपों को निर्धारित बिजली उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा खराब बोरिंग की जांच और मरम्मत, नहरों की सफाई तथा खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें