फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर से निकाला गया। राष्ट्र भारती स्कूल होते हुए निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान भारत का तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया, जिससे देश की एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुडंबा पुलिस की टीम बड़ी संख्या में तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में शांति, सौहार्द, भाईचारे और देश की एकता का संदेश भी प्रमुखता से देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें