ईको गार्डन में अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषक शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया गया। धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।