फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: H1N1 और सीजनल फ्लू पर सरकार अलर्ट, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की समीक्षा

Akash Dwivedi Updated Sat, 29 Aug 2026 11:51 AM IST

उत्तर प्रदेश में H1N1 और सीजनल फ्लू के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलों के सीएमओ, सीएमएस और मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डिप्टी सीएम ने अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने H1N1 और सीजनल फ्लू की जांच व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा। बृजेश पाठक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फ्लू के मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें