फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: घंटों नाव का इंतजार पड़ा भारी, अजीत ने जुगाड़ से बना ली अपनी नाव

फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित पवन विहार में जलभराव ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल कर दी है। घर से निकलने के लिए नाव ही सहारा है, लेकिन इसके लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस परेशानी से बचने के लिए पवन विहार निवासी अजीत कुमार ने खुद ही रास्ता निकाल लिया। उन्होंने घरेलू सामान और उपलब्ध संसाधनों से जुगाड़ की नाव तैयार कर ली। अजीत के मुताबिक, बाढ़ के पानी के बीच जरूरी घरेलू सामान लाने-ले जाने के लिए नाव का इंतजार करना पड़ता है। कई बार करीब एक घंटे तक नाव नहीं मिलती। इससे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी मजबूरी ने उन्हें जुगाड़ का सहारा लेने को किया। अब अजीत इसी नाव के सहारे अपने घर की जरूरत का सामान पानी के बीच से निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि इस जुगाड़ से कम से कम रोजमर्रा की जरूरतों के लिए किसी दूसरे का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें