गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे स्थित लेटे हनुमान मंदिर में पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ के पानी के कारण लेटे हनुमान जी की प्रतिमा जलमग्न हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर के अंदर भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे फिलहाल दूर से ही हनुमान जी के दर्शन करें। जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर परिसर में जाना सुरक्षित नहीं माना जा रहा है।