श्रेया इंफ्राटेक कंपनी बनाकर आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में प्लाटिंग में इन्वेस्टमेंट करके करोड़ों रुपए वसूलने के आरोप में आई तेलंगाना पुलिस साउथ सिटी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके ले गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तेलंगाना के करीम नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी जांच वहां के पुलिस कर रही थी। उसी सिलसिले में शुक्रवार की देर शाम साउथ सिटी से हेमंत कुमार राय, राजेश कुमार वह बृजेश कुमार को गिरफ्तार करके उन्हें अपने साथ लेकर गई है।