फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एलडीए कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका

लखनऊ के गोमती नगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता अशोक यादव के नेतृत्व में घेराव करने पहुंचे। यहां सुनवाई नहीं होने पर प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को दोबारा एलडीए कार्यालय के पास लेकर पहुंची, जहां उनकी संबंधित अधिकारियों से वार्ता कराई गई। वार्ता के बाद किसान संगठन की मांगें स्वीकार किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में बैठाकर गोमती नगर वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें