राजधानी के ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज मैदान में दीपावली के लिए पटाखों का बाजार सजकर तैयार हो गया है। दुकानों पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी की चमक दिखाई देने लगी है। इस बार पारंपरिक पटाखों के साथ कई नए आकर्षण भी बाजार में शामिल हैं, जो खरीदारों का ध्यान खींच रहे हैं। बाजार में अनार, चकरी और फुलझड़ियों के साथ हेलीकॉप्टर, बटरफ्लाई और पीकॉक जैसे पटाखे भी उपलब्ध हैं। आसमान में रंगों की छटा बिखेरने वाली आतिशबाजी से लेकर बच्चों के लिए खास पटाखों तक की कई रेंज दुकानों पर सजी हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस से दीपावली तक बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी। त्योहार नजदीक आने के साथ ही पटाखा बाजार में रौनक बढ़ने की संभावना है।