फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: छात्रा से छेड़छाड़ का किया विरोध तो चाकुओं से किया लहूलुहान

Akash Dwivedi Updated Fri, 04 Sep 2026 02:43 PM IST

बख्शी का तालाब थाना के आर आर कॉलेज गेट पर बृहस्पतिवार की शाम लगभग सात बजे छात्रा को छेड़ने के मामले में विरोध कर रहे छात्र को कॉलेज के ही कुछ छात्रों ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसे साथी छात्रों ने इलाज के लिए राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। घटना को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया है। युवराज सिंह,निवासी पियरिया थाना फेफना जिला बलिया ने बताया कि वह,रामेश्वर कॉलेज में डिप्लोमा प्रथम वर्ष का छात्र है। मेरी चचेरी बहन प्रज्ञा सिंह आर आर कालेज भैंसामऊ में डिप्लोमा प्रथम वर्ष की छात्रा है। वहां आर0 आर0 कालेज के ही छात्र आयुष तिवरी, उमंग, आसिफ स्नैपचैट व वाटसप से बाते करते है । जिन्हे मना करने पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे मेरे दोस्त तेजस श्रीवास्तव व प्रकाश आर0आर0 कालेज के सामने गए। परन्तु वहा पर बातो-बातो में विपक्षी आयुष तिवारी, उमंग और आसिफ झगड़ा करने लगे तथा मेरे दोस्त तेजस श्रीवास्तव को चाकू मारकर घायल कर दिये तथा गन्दी गन्दी गालिया देते हुये जान से मारने की धमकी दी । इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि,जांच एसएसआई अरुण कुमार को सौंपी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें