हजरतगंज के नवल किशोर रोड स्थित ली प्रेस में चारबाग रेलवे स्टेशन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ और रेलवे के ऐतिहासिक सफर पर आधारित पुस्तक को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान एके श्रीवास्तव ने पुस्तक की विषयवस्तु और उसमें दर्ज ऐतिहासिक जानकारियों के बारे में बताया। उनके साथ आलोक बाजपेयी भी मौजूद रहे।