बलसिंह खेड़ा में चाची पर चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी रामतीर्थ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चाकू से हमला कर चाची को घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामतीर्थ को गिरफ्तार कर लिया।