फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाढ़ से बर्बाद हुआ सामान, नुकसान देखकर पीड़ितों के छलक रहे आंसू

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। घरों की सफाई में जुटे लोगों को जब बर्बाद हुआ सामान दिखाई दे रहा है तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ रहे हैं। पानी भरने से घरों में रखा सामान खराब हो गया है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार को लोहरमऊ में संचालित एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने रोते हुए बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में पानी भरने से पूरा फर्नीचर खराब हो गया। इसके अलावा कंप्यूटर और अलमारियों को भी नुकसान पहुंचा है। स्कूल के सामान की बर्बादी से प्रबंधन के सामने अब दोबारा व्यवस्था खड़ी करने की चुनौती है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई कर रहे हैं, लेकिन नुकसान का आकलन करते समय उनकी पीड़ा साफ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें