फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश के बीच जुलूसों में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, झांकियों ने मोहा मन

Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 04:14 PM IST

लखनऊ में बारिश के बीच ईद मिलादुन्नबी के जुलूसों में अकीदतमंदों का उत्साह देखते ही बना। रंग-बिरंगी झांकियों और धार्मिक संदेशों से सजे जुलूसों ने शहर की फिजा को जश्न में बदल दिया। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया का जुलूस-ए-मदहे सहाबा अमीनाबाद पार्क से पुराने शहर के रास्तों से ऐशबाग ईदगाह पहुंचा। वहीं, विभिन्न इलाकों से अंजुमनें दरगाह हजरत मखदूम शाह मीना शाह पहुंचीं। यहां से ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन का मुख्य जुलूस ज्योतिबा फुले पार्क पहुंचा, जहां दोपहर 2 बजे जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम हुआ। बारिश के बावजूद जुलूस में शामिल लोगों का जोश कम नहीं हुआ। झांकियों के साथ चलते अकीदतमंदों और नारों से माहौल में उत्साह बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें