वजीरगंज स्थित बारूदखाना के एसए अपार्टमेंट में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन इमारत को मजबूती देने का काम जारी रहा। अपार्टमेंट को सुरक्षित करने के लिए जैक और अन्य सपोर्ट लगाए जा रहे हैं। मजबूतीकरण का काम इस उद्देश्य से किया जा रहा है कि अपार्टमेंट में रहने वाले लोग सुरक्षित तरीके से अपने घरों में रखा सामान बाहर निकाल सकें। काम पूरा होने के बाद प्रभावित परिवारों को सामान निकालने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। अपार्टमेंट में पहले से ही सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही सीमित की गई है और मजबूतीकरण का काम लगातार जारी है।