लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी विशाख जी पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं को जाना। कई बार डीएम के समाधान दिवस में नहीं पहुंचने से मायूस लौटने वाले फरियादियों को इस बार उनसे सीधे मिलने और अपनी बात रखने का मौका मिला। दीपावली के त्योहार को देखते हुए इस बार अन्य समाधान दिवसों की अपेक्षा फरियादियों की संख्या कम रही। इसके बावजूद तहसील पहुंचे लोगों ने डीएम के सामने अपनी शिकायतें रखीं।