फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, केडी सिंह बाबू मार्ग ठप

चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार दोपहर केडी सिंह बाबू मार्ग पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। करीब आधे घंटे से मार्ग पर आवागमन ठप है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ कार्यकर्ताओं के साथ जिला अधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए जाने की जिद पर अड़े हैं। पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले शहर में सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें