अवध बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों की बढ़ती संख्या के विरोध में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बस चालकों और परिचालकों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे चालक-परिचालकों का कहना है कि बस स्टैंड के आसपास बड़ी संख्या में डग्गामार वाहन खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चालक-परिचालकों ने आरोप लगाया कि डग्गामार वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि अवध बस स्टैंड के आसपास संचालित डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बसों के संचालन में आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। धरने पर बैठे चालक-परिचालकों ने मांग की कि बस स्टैंड के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।