गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आकांक्षा थिएटर आर्ट्स की ओर से नाटक ‘ख्वाहिशें’ का मंचन किया गया। नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए विभिन्न भावनाओं और जीवन से जुड़ी इच्छाओं को मंच पर जीवंत किया। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने सराहा।