राजधानी लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा ने प्रदर्शन किया। सपा महानगर अध्यक्ष फाख़िर सिद्दीकी के नेतृत्व में सपाई एकत्र हुए। 'वोट चोर, गद्दी छोड़', 'ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' जैसे नारे लगाए। इसमें छात्र सभा, महिला सभा, यूथ ब्रिगेड और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन सपा महानगर कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक किया गया।