फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरते मानसून के बीच मौसम का यू-टर्न, बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। बुंदेलखंड से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के असर से पारे में गिरावट आई। अगले दो दिनों में बारिश का दौर और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को 20 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। 25 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 36 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के असर से बारिश शुरू हुई है। 26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बारिश का असर 28 सितंबर तक रह सकता है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान चार से सात डिग्री तक गिरने की संभावना है। राजधानी में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह बारिश के बाद धूप खिल गई। फिर दोपहर में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पारे में हल्की गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि 27 सितंबर तक लखनऊ में रुक-रुककर छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान स्थिर रहते हुए 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें