लखनऊ में बख्शी का तालाब कस्बे में एयरफोर्स तिराहे से लेकर के चंद्रिका देवी तिराहा होते हुए भैंस मऊ क्रासिंग तक सीतापुर हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तक लगा यह जाम की वजह से लगभग 2000 वाहन पिछले आधा घंटे से इसमें फंसे है। सहालग के दौरान चंद्रिका देवी तिराहे पर सुबह से लेकर शाम तक दिन में कई बार जाम लगता है,यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी है लेकिन जाम से किसी को राहत नहीं मिल पा रही है। अक्सर लखनऊ से सीतापुर वाली लेन जाम रहती है।