लखनऊ में गोमती किनारे स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में जितिया की पूजा करने को महिलाएं पहुंची। यह पूजा बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए की जाती है। इस बार जलभराव के कारण महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा। गोमती का जलस्तर शनि मंदिर तक पहुंच गया है।