राजधानी लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 9.45 बजे काम की तलाश में सड़क किनारे बैठे राजमिस्त्री को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। राजमिस्त्री की शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है।