लखनऊ में सुबह से बादलों की आवाजाही जारी है। कभी काले बादल तो कभी धूप निकल रही है। कभी छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 सितंबर तक छिटपुट बारिश के आसार बने रहेंगे। इससे पहले बुधवार को शहर में हुई बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।