लखनऊ में अलीगंज से चंद्रलोक रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां अक्सर कोई ना कोई गिरकर चोटिल होता रहता है। बारिश में जब पानी भर जाता है, तब गड्ढे दिखते नहीं है, उस समय हादसे बढ़ जाते हैं। यहां के इख़लाक़ अहमद खां बताते हैं कि यहां पर अक्सर लोग गिरते रहते हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं।