लखनऊ के मलिहाबाद में लेखपालों ने शनिवार को अपनी मांगे पूरी न होने के कारण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पवन कुमार और महामंत्री दीपक कुमार ने बताया कि पिछले दस वर्षों से प्रारंभिक वेतन में 2800 ग्रेड पे की मांग नहीं पूरी न होना, दो वर्षों से पदोन्नति की सूची जारी न होना, सोलह वर्षों से भत्तों में वृद्धि न होने सहित कई मांगे है। जिनके पूर्ण न होने पर आगामी आठ अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, बारह अक्टूबर को थाना दिवस में काली पट्टी सहित चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर निर्भय, रूपेश, लल्लू प्रजापति, सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।