लखनऊ में फैजुल्लागंज के शारदा नगर और कैलाश विहार में जलभराव से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई परिवार घरों में फंसे हैं, जबकि कुछ पलायन कर चुके हैं। प्रभावित लोगों का आरोप है कि राहत कार्य कॉलोनियों के बाहरी हिस्से तक सीमित हैं। अंदर फंसे लोगों तक राहत सामग्री और मदद नहीं पहुंच रही है।