फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी सभ्यताओं व विरासत संरक्षण पर लखनऊ में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

उत्तर प्रदेश की समृद्ध नदी सभ्यताओं, पुरातात्विक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, प्रबंधन और विकास से जुड़े समसामयिक विषयों पर व्यापक विमर्श के लिए 7-8 दिसंबर 2026 को राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी विषयवस्तु नीति, प्रबंधन एवं विकास के मुद्दे पर केंद्रित होगी। सम्मेलन का आयोजन राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के वास्तुकला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए दो प्रमुख विषय निर्धारित किए गए हैं। सम्मेलन के लिए मौलिक व अप्रकाशित शोध-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। सम्मेलन में नदी और मानव सभ्यता के इस बहुआयामी संबंध के साथ-साथ नदी आधारित पुरातात्विक परिदृश्य, सांस्कृतिक स्मृति, विरासत एवं तीर्थ मार्ग, पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणालियां, नदी संरक्षण, बाढ़ क्षेत्र प्रबंधन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जनभागीदारी तथा जल प्रणालियों से संबंधित नीतियों एवं शासन व्यवस्था जैसे विषयों पर विशेषज्ञों व शोधकर्ताओं द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इच्छुक शोधकर्ता अपने शोध-पत्र ई-मेल riverbasincivilization@foapaktu.ac.in, seminar.upsad@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें