फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सीतापुर रोड पर आधी सड़क पर कूड़े का ढेर, राहगीरों की परेशानी बढ़ी

लखनऊ में सीतापुर रोड पर नवीन गल्ला मंडी के पास कूड़े का ढेर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। करीब 30 फीट चौड़ी सड़क का लगभग 15 फीट हिस्सा कूड़े से घिरा है। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह गई है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस मुख्य मार्ग से दिनभर हजारों वाहनों का आवागमन होता है। सड़क पर कूड़ा जमा होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहर एक बजे तक भी यहां से कूड़ा नहीं हटाया गया था। स्थानीय स्तर पर कई बार कूड़े के ढेर को हटाया जा चुका है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से यहां पहले जैसे हालात हो जाते हैं। सड़क पर लगातार कूड़ा जमा होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें