विस्थापित कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन पनुन कश्मीर ने शनिवार को जम्मू में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। संगठन ने कश्मीरी पंडित समुदाय के कथित नरसंहार को आधिकारिक रूप से मान्यता देने, इसके लिए विशेष कानून बनाने और घाटी में अलग मातृभूमि की स्थापना समेत कई मांगें उठाईं।