बोनी बाग क्षेत्र के स्थानीय निवासियों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने खेल मैदान के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने पर विधायक कंगन मियां मेहर का आभार जताया। उन्होंने विधायक से मैदान के समुचित विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि मंजूर करने और स्वयं मौके का दौरा करने की अपील की। लोगों ने कहा कि आसपास के कई गांवों के बच्चे इस मैदान का उपयोग करते हैं और पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के कारण इसका विस्तार किया जा सकता है। उन्होंने मैदान को वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट जैसी खेल सुविधाओं से युक्त आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित करने की मांग की।