संसद के आगामी सत्र से पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। संसद का यह विशेष सत्र ऐसे समय में हो रहा है, जब कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि सरकार परिसीमन विधेयक पर फिर से विचार कर सकती है। इसके साथ ही संविधान संशोधन विधेयक पर भी चर्चा हो सकती है। इस विधेयक का मकसद 2029 से महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देना है।