सोचिए आप हजारों फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में हैं... चारों तरफ बंद दरवाजे... और अचानक दो यात्री एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगें तो क्या होगा? लंदन से ढाका जा रही विमान बांग्लादेश की फ्लाइट में कुछ ऐसा ही हुआ जिसने सबकी सांसें रोक दीं। बात बहस से शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, एक यात्री की तो टी-शर्ट तक फट गई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्लेन के अंदर ही जंग छिड़ गई? और जब यात्री डर से चीखने लगे तब पायलट को क्या करना पड़ा? वायरल हो रहे इस वीडियो की पूरी कहानी क्या है... चलिए बताते हैं आपको...