फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दोस्ती नहीं, लेकिन...'; सोनिया गांधी के साथ अपने रिश्तों पर मेनका ने कही थी बड़ी बात, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Fri, 20 Nov 2026 09:14 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव' जारी होने के बाद एक बार फिर गांधी परिवार के अंदरूनी रिश्तों की चर्चा तेज हो गई है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में परिवार, रिश्तों, प्यार, बिछड़ने के दर्द और राजनीति तक के कई पहलुओं का जिक्र है। किताब में उन्होंने गांधी परिवार की छोटी बहू यानी मेनका गांधी के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी कई बातें लिखी हैं। उन्होंने अपनी देवरानी मेनका गांधी के गांधी परिवार में आने और बाद में रिश्तों में आई खटास का विस्तार से जिक्र किया है।

इसी बीच, मेनका गांधी का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेनका गांधी खुद बता रही हैं कि सोनिया गांधी के साथ उनके रिश्ते कैसे थे। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों के बीच दोस्ती जैसा रिश्ता नहीं था, लेकिन दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध जरूर थे। आखिर ऐसा क्या था कि एक ही परिवार में रहने वाली दो बहुओं की पसंद, विचार और अनुभव इतने अलग थे? और मेनका गांधी ने सोनिया गांधी के बारे में क्या-क्या कहा था? इस वीडियो में विस्तार से जानिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें