फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के दखल से चीनी के खुदरा- थोक कीमतों में आई गिरावट, नए नियम हुए लागू!

Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

शक्कर के लगातार बढ़ते भाव से परेशान उपभोक्ताओं को फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। राजधानी भोपाल में शक्कर के फुटकर दाम में करीब 8 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले जहां ग्राहकों को शक्कर के लिए करीब 70 रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे थे, वहीं अब फुटकर बाजार में इसका भाव घटकर लगभग 62 रुपये प्रति किलो रह गया है। हालांकि, यह राहत अभी मामूली मानी जा रही है, क्योंकि कीमतें अब भी पहले की तुलना में काफी ऊंची हैं। वहीं थोक बाजार में शक्कर के दाम 56 से 58 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहे हैं। बाजार में आई इस नरमी के पीछे सरकार की ओर से स्टॉक और आपूर्ति की निगरानी बढ़ाए जाने को प्रमुख वजह माना जा रहा है। सरकारी स्तर पर बाजार में उपलब्ध स्टॉक और सप्लाई पर नजर बढ़ने के बाद शक्कर की कीमतों में जारी तेजी कुछ कमजोर हुई है।

 भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू के मुताबिक, लगातार तेजी के बाद अब शक्कर बाजार में नरमी का दौर शुरू हुआ है। थोक बाजार में कीमतों में आई गिरावट का सीधा असर फुटकर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले शक्कर करीब 70 रुपये किलो तक बिक रही थी, लेकिन अब इसका फुटकर भाव लगभग 62 रुपये किलो पर आ गया है। व्यापारियों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में शक्कर का मासिक कोटा बढ़ाया जाता है और बाजार में पर्याप्त आपूर्ति बनी रहती है, तो कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल उपभोक्ताओं को मिली राहत सीमित है, लेकिन बाजार में तेजी का रुख कमजोर पड़ने से आने वाले दिनों में शक्कर के दाम और नरम होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार की निगरानी, पर्याप्त स्टॉक और नियमित आपूर्ति इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें