फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: उप मुख्यमंत्री ने ठाकुरद्वारा मंदिर के विकास के लिए 25 लाख देने की घोषणा

पमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल संत सम्मेलन में भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर के विकास के लिए प्रथम चरण में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भदसाली अप्पर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गूगा जाहर पीर मंदिर भदसाली अप्पर और तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा के लिए भी 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने गूगा नवमी के अवसर पर गूगा जाहर पीर मंदिर में माथा टेका तथा तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन सिंह जसवाल ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भदसाली अप्पर प्रधान अश्वनी जसवाल, लोअर भदसाली के प्रधान सूरम सिंह, प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा भदसाली यशपाल सिंह साका के अलावा जसपाल जस्सा, मंजीत कौर साका, जोगिंदर सिंह पाठी, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और दर्शन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें