फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना की शश्विता शर्मा ने क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, अब प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में दिखाएंगी दम

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्रा शश्विता शर्मा ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन विभाग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिलेभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले शश्विता ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। निर्वाचन विभाग की ओर से ऊना मुख्यालय स्थित बचत भवन में निर्वाचन जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उपमंडल और विधानसभा स्तर पर चयनित करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, चुनावी व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। शश्विता शर्मा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी विषय पर पकड़ और समझ का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा स्थान हासिल कर अगले चरण में जगह बनाई। छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने शश्विता शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां दूसरे बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं। विद्यालय का प्रयास रहता है कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिलें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी शश्विता की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस सफलता के लिए विद्यालय की शिक्षिका प्रदीप कुमारी को भी बधाई दी। धीरज शर्मा ने कहा कि विद्यालय में नियमित पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों और विषय आधारित प्रतियोगिताओं के लिए भी विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्कूली जीवन से ही भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी देना जरूरी है, ताकि वे भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें