फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: दिवाली से पहले 116 जरूरतमंद परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटी आर्थिक सहायता

कुटलैहड़ विधानसभा विवेक शर्मा ने दिवाली पर्व से पहले जरूरतमंद 116 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 41 लाख 40 हजार 200 रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की। जोगी पंगा स्थित कुटलैहड़ क्षेत्र के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने विभिन्न परिस्थितियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की और उन्हें दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि दिवाली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां और उम्मीद का उजाला लाने का भी महान पर्व है। हमारा संकल्प है कि दिवाली हर परिवार के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक रूप से परेशान परिवारों की सहायता की गई है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जो बीमारी, आर्थिक तंगी और अन्य कठिन परिस्थितियों के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे परिवारों की मदद करना केवल जनप्रतिनिधि का दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है। अढ़ाई वर्षों में बिना राजनीतिक द्वेषभाव के की कुटलैहड़ की जनता की सेवा, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार जनकल्याण और गरीबों के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें