फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, हवन में डाली आहुति

प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता एवं भजन गायिका जया किशोरी ने सोमवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में आहुतियां डालकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिन्दा ने जया किशोरी को विधिपूर्वक पूजा करवाई। उन्होंने मां चिंतपूर्णी के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे। जया किशोरी के मंदिर पहुंचने के दौरान परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें