फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: इशांत जसवाल बोले- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव

अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्यों की प्रगति, ग्राम विकास योजनाओं की तैयारी, उपलब्ध धनराशि के उपयोग और समावेश पोर्टल पर कार्यों की स्थिति अपडेट करने सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। एडीसी ने पंचायत सचिवों को योजना के कार्यों में तेजी लाने और उपलब्ध संसाधनों का समयबद्ध एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी आवास पंडित, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा, बीडीओ हरोली विनीत ठाकुर, एससीबीपीओ बंगाणा राकेश राणा, ब्लॉक अधीक्षक गगरेट नीलकमल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें