दिवाली से ठीक एक दिन पहले अपने हक की लड़ाई लड़ रहे एचआरटीसी के पेंशनरों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को ऊना के पुराने बस अड्डे पर आयोजित बैठक में पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर पेंशनरों ने सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर किया। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है और बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर महासचिव सतपाल शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।