फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: भारी बारिश के बाद धूप खिली तो किसानों ने ली राहत की सांस, पककर तैयार मक्की पर मौसम का डर

सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को दिन में धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली। लगातार बदल रहे मौसम के बीच खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्की की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय मक्की की फसल अपनी चरम अवस्था में पहुंच चुकी है और कई क्षेत्रों में किसान कटाई की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि मौसम कुछ दिन साफ रहता है तो वे मक्की की कटाई का काम पूरा कर सकते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर किसान अभी मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है, जिससे कटाई और फसल को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में परेशानी आ सकती है। क्षेत्र के कुछ किसानों ने जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए मक्की की कच्ची फसल ही काट ली है। किसानों के सामने एक ओर जंगली जानवरों से फसल बचाने की चुनौती है, तो दूसरी ओर मौसम खराब होने का डर भी बना हुआ है। ऐसे में कई किसान समय से पहले फसल काटने को मजबूर हुए हैं। किसानों को आशंका है कि यदि बारिश का दौर दोबारा शुरू होता है तो खेतों में खड़ी मक्की की फसल को नुकसान हो सकता है। तेज बारिश और नमी के कारण फसल गिरने, दाने खराब होने और कटाई में देरी की समस्या सामने आ सकती है। मौसम साफ होने की उम्मीद में किसान मंगलवार को धूप निकलने के बाद किसानों को उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और वे मक्की की कटाई पूरी कर पाएंगे। हालांकि, बदलता मौसम किसानों की चिंता लगातार बढ़ा रहा है। किसान चाहते हैं कि फसल की कटाई के दौरान बारिश न हो, ताकि पूरे साल की मेहनत सुरक्षित रह सके। मक्की की फसल किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में इस समय मौसम का हर बदलाव उनके लिए चिंता का कारण बना हुआ है। किसान अब आसमान की ओर देखकर मौसम साफ रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें