फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के डीएवी स्कूल में नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण बन मनाया जन्माष्टमी उत्सव

Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 02:37 PM IST

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य आरएल पाठक के निर्देश पर गतिविधि प्रभारी रीना लट्ठ और सीमा सैनी के नेतृत्व में नर्सरी से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। प्राचार्य आरएल पाठक ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है और यह पर्व प्रेम, भक्ति तथा भगवान के बाल स्वरूप के प्रति श्रद्धा का संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके मक्खन प्रेम को याद करते हुए दही हांडी उत्सव भी आयोजित किया गया। प्राचार्य ने बच्चों को दही हांडी की परंपरा से परिचित करवाते हुए कहा कि यह आयोजन आपसी सहयोग, एकता और टीमवर्क की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन करवाने का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर बबीता जोशी, पूनम खन्ना और योगिता बाली ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा अध्यापिकाओं के प्रयासों की भी सराहना की। अंत में प्राचार्य आरएल पाठक ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जन्माष्टमी की बधाई दी और बच्चों के साथ उत्सव में शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें