फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद पर लगे आरोपों के विरोध में ऊना में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी से पूछे सवाल

मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को ऊना में प्रदर्शन किया। अनु ठाकुर के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की तथा पुतले जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की नेताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्षता बरती जानी चाहिए तथा पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। अनु ठाकुर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 11 छात्राओं की शिकायतों के बाद आंतरिक समिति की जांच और सांसद को प्रोफेसर के पद से बर्खास्त किए जाने से जुड़ा मामला गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्राओं को अंक बढ़ाने और परीक्षा में पास करवाने का प्रलोभन देकर उनका यौन शोषण किया गया। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली पार्टी को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। अनु ठाकुर ने राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और पूछा कि कांग्रेस इस प्रकरण में संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा ने कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पीड़ित छात्राओं और महिलाओं के साथ खड़ा है तथा न्याय की उनकी मांग को आगे तक पहुंचाएगा। मीनाक्षी राणा ने उम्मीद जताई कि मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें