आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के प्रेरणादायी जीवन से परिचित करवाना और उन्हें शिक्षा, विज्ञान तथा राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके वैज्ञानिक योगदान और राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पण से युवा पीढ़ी को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की सीख मिलती है। विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को जानने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर मिला।