फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: बसाल स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए पौष्टिक आहार और मोबाइल के नुकसान

मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत को प्रभावित कर रहा है। इससे आंखों की कमजोरी, गर्दन संबंधी समस्याएं और सोचने-समझने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में विद्यार्थियों को मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करना चाहिए और पढ़ाई के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। यह बात जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के दौरान कही। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और महिला उत्पीड़न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, तभी बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे और अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और खानपान में पौष्टिक चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी मोबाइल फोन की आदी होती जा रही है। इसके दुष्प्रभाव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगे हैं। मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं और गर्दन संबंधी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इसके अलावा बच्चों की सोचने और समझने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का सीमित इस्तेमाल करने और खुद पर नियंत्रण रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल को अपनी कमजोरी न बनने दें और सोशल मीडिया की गिरफ्त से दूर रहने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि समझदार और जिम्मेदार व्यक्ति बनना भी है। विद्यार्थियों को सकारात्मक और मजबूत विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए रोजाना संतुलित और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। डॉ. शर्मा ने जंक फूड से दूरी बनाने और अपनी जरूरत के अनुसार पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मन से ही विद्यार्थी अपने भविष्य के लक्ष्यों को बेहतर तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें