फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ऊना में 26 दिसंबर से होगी 70वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

जिला ऊना के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 26 से 30 दिसंबर तक 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के अंतर्गत अंडर-19 छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की 35 टीमें भाग लेंगी, जिनमें करीब 600 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगी। यह जानकारी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक योगेश चौहान ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। देशभर से आने वाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें