फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: कारगिल शहीद वेद प्रकाश का 26वां शहीदी दिवस मनाया, वीर नारी शकुंतला देवी को किया नमन

अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी-ममलीग ने ग्राम पंचायत बायचरी के साथ मिलकर कारगिल शहीद वेटरन सूबेदार वेद प्रकाश (शौर्य चक्र) का 26वां शहीदी दिवस मनाया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत बायचरी की प्रधान ममता देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद को सलामी देकर हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया और राष्ट्रगान गाया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए माल्यार्पण और पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान ममता देवी और उपप्रधान पूरन चंद वर्मा ने संघ के अध्यक्ष वेटरन सूबेदार नरेश कौंडल और उनकी टीम को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वेटरन कप्तान आरएन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। श्रद्धांजलि सभा में कैप्टन गीता राम परिहार, सूबेदार चरण दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर हरनाम सिंह और उपाध्यक्ष नायक रत्न लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर राम लाल शर्मा, नायब सूबेदार सही राम वर्मा, ऑनरेरी नायब सूबेदार ओम प्रकाश ठाकुर, शहीद की वीर नारी शकुंतला देवी और उनके पुत्र अश्वनी ठाकुर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा सेवानिवृत्त एसडीओ सत प्रकाश ठाकुर, पूर्व बीडीसी तारा चंद, वेटरन विनोद, वेटरन सुनील ठाकुर और वार्ड सदस्य सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने शहीद वेद प्रकाश के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें